IPL 2024: सुपरमैन जैसी कॉस्टयूम पहनकर एयरपोर्ट पर क्यों घूम रहे थे किशन? जानें वजह

Why Ishan Kishan was wearing Superman costume: मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज इशान किशन एयरपोर्ट पर अजीबोगरीब कॉस्टयूम पहनकर नजर आए हैं। उनकी ड्रेस देखकर हर कोई हैरान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईशान किशन ने पहनी अनोखी कॉस्टयूम
  • सोशल मीडिया पर जमकर हुई वायरल
  • सामने आई बड़ी वजह

Why Ishan Kishan was wearing Superman costume: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है वहीं दूसरी ओर टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक इशान किशन सुपरमैन जैसी कॉस्टयूम पहनकर घुमते दिखाई दिए हैं। उनका ये लुक देखकर हर कोई हैरान हैं। कई लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। किशन ने ये ड्रेस मजे के लिए नहीं बल्कि सजा के तौर पर पहनी है।

Ishan Kishan costume

इशान किशन ड्रेस

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपने आगामी गेम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने के लिए तैयारी कर रही है, और मैच से पहले, खिलाड़ियों को कुछ समय की छुट्टी दी गई थी। ऐसे में सभी प्लेयर्स मुंबई एयरपोर्ट से कही दूसरी जगह जाते हुए नजर आए। इसमें किशन के लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। किशन एक सुपरमैन जैसे ड्रेस पहने हुए थे जिसपर मुंबई इंडियंस लिखा हुआ था।

End of Feed