भारत-अफगानिस्तान टेस्ट क्यों नहीं है WTC का हिस्सा? जानिए क्या है ICC का नियम

IND vs AFG: ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल सिर्फ 9 टीमों को रखा है। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज शामिल हैं। अफगानिस्तान को 2017 में टेस्ट खेलने का दर्जा मिला था, लेकिन वो अब तक WTC की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया है।

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून 2026 से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच होने जा रहा है। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस काफी कंफ्यूज हैं। दरअसल, यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2025-27 का हिस्सा नहीं है? इस मैच के रिजल्ट से WTC पॉइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इसके बाद क्रिकेट फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्यों इस मैच को WTC में शामिल नहीं किया गया?

IND vs AFG

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट (BCCI)

WTC में सिर्फ 9 टीमें शामिल

ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल सिर्फ 9 टीमों को रखा है। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज शामिल हैं। अफगानिस्तान को 2017 में टेस्ट खेलने का दर्जा मिला था, लेकिन वो अब तक WTC की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया है। इसकी वजह बहुत सीधी है। WTC में रहने के लिए टीम को हर साल एक तय संख्या में टेस्ट मैच खेलने जरूरी होते हैं। वहीं, अफगानिस्तान की टीम साल में 1-2 टेस्ट ही खेल पाती है। इसलिए ICC ने अभी उसे बाहर रखा है। अफगानिस्तान के अलावा जिम्बाब्वे और आयरलैंड भी WTC का हिस्सा नहीं हैं। अच्छी बात ये है कि ICC 2027 के बाद नए WTC साइकिल में इन तीनों टीमों को शामिल करने पर बात कर रहा है।

End of Feed