Who Won Yesterday Match (13 June, 2024): कल का मैच कौन जीता? BAN vs NED, बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में बांग्लादेश ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2024, 12:03 AM IST

BAN vs NED, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के मुकाबले में बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 25 रन के अंतर से मात देकर अपनी सुपर-8 में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का रोमांच?

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश ने नीदरलैंड को दी 25 रन से मात
  • सुपर-8 में पहुंचने की संभावनाओं को रखा बरकरार
  • जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाया नीदरलैंड

Bangladesh vs Netherlands, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): नजमुल हसन शंतो की कप्तानी वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले में नीदरलैंड को 25 रन के अंतर से मात देकर अपनी सुपर-8 में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने शाकिब अल हसन की 64 रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन बना सकी।

Bangladeh Cricket Team

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (साभार ICC)

नीदरलैंड्स ने जीता टॉस:

बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप डी के अहम मुकाबले में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

बांग्लादेश की खराब रही शुरुआत:

बांग्लादेश की नीदरलैंड के खिलाफ शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज और कप्तान नजमुल हसन शंतो आर्यन दत्त की गेंद पर विक्रमजीत सिंह के हाथों लपके गए। शंतो 1(3) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके कुछ देर बाद चौथे ओवर की पहली गेंद पर लिटन दास को भी दत्त ने कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया।

पॉवरप्ले में 50 रन के पार पहुंचा बांग्लादेश

3.1 ओवर में 23 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद एक छोर थामे खड़े सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन को अनुभवी शाकिब अल हसन का साथ मिला। दोनों ने मिलकर बांग्लादेश को 5.5 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद टीम को पॉवरप्ले के अंत में 6 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन तक पहुंचा दिया। दोनों संभलकर बांग्लादेश की पारी को आगे बढ़ा रहे थे। ऐसे में नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर तंजीद हसन 26 गेंद में 35 रन की पारी खेलकर लॉगन वीन मीकरेन की गेंद पर कैच दे बैठे। 71 के स्कोर पर बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा।

End of Feed