Who Won Yesterday Match (29 June, 2024) T20 World Cup Final: कल का मैच कौन जीता? IND vs SA, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs SA, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन के अंतर से मात देकर दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया। जानिए कैसा रहा फाइनल मुकाबले के पल पल का रोमांच?

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया दूसरी बार बनी टी20 विश्व कप चैंपियन
  • फाइनल में द. अफ्रीका को दी 7 रन के अंतर से मात
  • गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम के जबड़े से छीनी जीत

IND vs SA, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Final Match (कल का मैच कौन जीता?): रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 7 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में विराट कोहली की 76 और अक्षर पटेल की 47 रन की पारियों की बदौलत 7 विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। इसके साथ ही भारतीय टीम का खिताबी जीत का 11 साल लंबा सूखा खत्म कर दिया। जानिए कैसा रहा फाइनल मुकाबले के पल-पल का हाल?

India vs South Africa T20 World Cup Final

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 फाइनल, कल का मैच कौन जीता

भारत ने जीता टॉस:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत की खराब शुरुआत, महाराज ने दिए दोहरे झटके:

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। विराट कोहली ने पहले ओवर में मार्को जानसेन के ओवर में तीन चौके जड़े और कुल 15 रन बटोर लिए। इसके बाद दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए केशव महाराज की पहली दो गेंद पर रोहित ने दो चौके जड़े। लेकिन चौथी गेंद को स्वीप करने की कोशिश में रोहित शॉर्ट लेग पर खड़े हेनरिक क्लासेन के हाथों लपके गए। रोहित 9(5) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत भी अपना खाता नहीं खोल पाए। पंत भी केशव महाराज गेंद को स्वीप करने गए लेकिन गेंद बल्ले निचले हिस्से में लगकर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के दस्तानों में समा गई।

End of Feed