who won yesterday IPL Match, 05 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) RCB vs CSK kal ka IPL Match kaun jeeta: रजत पाटीदार की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 43 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया। मैच में टॉस हारने के बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 30 रन पर 3 विकेट गंवाने के बावजूद 207 रन तक पहुंचने में सफल हुई। सीएसके की टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ढेर हो गई और 43 रन से मैच गंवा दिया। यह चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी हार और आरसीबी की दूसरी जीत है। चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई और चेन्नई 10वें पायदान पर बनी हुई है। जानिए कैसा रहा चौकों छक्कों की बारिश वाले मुकाबले के पल पल का हाल?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत टॉस:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों ने कोई बदलाव अपनी प्लेइंग-11 ने नहीं किया।
अर्धशतक से चूके फिल साल्ट
विराट कोहली के आउट होने के बाद फिल साल्ट को पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल का साथ मिला। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 6 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। 8 ओवर में बेंगलुरू ने एक विकेट पर 76 रन बना लिए थे। साल्ट 41 और पडिक्कल 5 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद फिल साल्ट 11वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे की गेंद पर नूर अहमद के हाथों लपके गए। उन्होंने 46(30) रन बनाए और अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। साल्ट ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े।
पडिक्कल ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक
साल्ट के आउट होने के बाद पिच पर पैर जमा चुके देवदत्त पडिक्कल का साथ देने कप्तान रजत पाटीदार आए। पाटीदार ने आते ही आतिशी बल्लेबाजी शुरू कर दी। दोनों टीम को 11.1 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 15 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली और आरसीबी को 13.5 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। 14 ओवर में बेंगलुरू ने 151 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। पडिक्कल ने अपना लगातार दूसरा अर्धशतक 28 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया था।
चिन्नास्वामी में आया टिम डेविड के बल्ले का तूफान
15वें ओवर की पहली गेंद पर जैमी ओवरटन ने पडिक्कल को बोल्ड करके चेन्नई को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद एक छोर थामे खड़े रजत पाटीदार का साथ देने टिम डेविड आए। जब वो मैदान पर आए तब पाटीदार अर्धशतक के करीब पहुंच गए थे लेकिन टिम डेविड ने एक बार पिच पर पैर जमाने के बाद पाटीदार को कोई मौका नहीं दिया और चौकों छक्कों की झड़ी लगी दी। 17वें ओवर की तीसरी गेंद से अंतिम गेंद पर पाटीदार मैदान पर डटे रहे। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। आरसीबी ने 17.4 ओवर में 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया था। इसके बाद अगली 14 गेंद में 250 रन के आंकड़े को छू लिया। आरसीबी ने पारी का अंत 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन के साथ किया। टिम डेविड 25 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं पाटीदार 19 गेंद में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एक चौका और 6 छक्के जड़े।
चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत, 30 रन पर गंवाए 3 विकेट
जीत के लिए 251 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर जैकब डफी ने रुतुराज गायकवाड़ को स्लिप पर कैच कराकर चेन्नई को पहला झटका दे दिया। रुतुराज 7 रन बना सके। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए आयुष म्हात्रे दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैच दे बैठे। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद तीसरा झटका तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन के रूप में लगा। सैमसन 9(5) रन बनाकर डफी का दूसरा शिकार बना। 30 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद चेन्नई शुरुआत में ही बैकफुट पर दिखाई देने लगी।
प्रभांतवीर और शिवम ने मुश्किल से उबारा
84 रन के स्कोर पर सीएसके ने 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसी मुश्किल घड़ी में शिवम दुबे ने युवा प्रशांतवीर के साथ मोर्चा संभाला और स्कोर को 100 रन के पार 8.4 ओवर में ले गए। लेकिन 108 के स्कोर पर शिवम को अभिनंदन सिंह ने विकेट के पीछे जीतेश शर्मा के हाथों कैच करा दिया। शिवम 18 रन बना सके। शिवम के आउट होने के बाद सीएसके की जीत की संभावना भी समाप्त हो चुकी थी।
अर्धशतक से चूके प्रशांतवीर
ऐसी स्थिति में प्रशांतवीर और जैमी ओवरटन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर चेन्नई को 13.3 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी 26 गेंद में पूरी कर ली। साझदारी में प्रशांत ने 24 और ओवरटन ने 26 रन का योगदान दिया। दोनों स्कोर को 15 ओवर में 165 रन तक ले गए। ये साझेदारी 16वें ओवर की पहली गेंद पर प्रशांतवीर के भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैच देते ही टूट गई। प्रशांत अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। उन्होंने 43(29) रन की पारी खेली और इस दौरान 6 चौके और एक छक्का जड़ा।
43 रन से मिली चेन्नई को हार
प्रशांतवीर के आउट होने के बाद अगले ही ओवर की पहली गेंद पर जैमी ओवरटन को सुयश शर्मा ने जैकब बैथेल ने हाथों कैच करा दिया। ओवरटन 37(16) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े। ओवरटन के आउट होते ही स्कोर 178 रन पर 8 विकेट हो गया। ऐसे में बल्लेबाजी करने आए अंशुल कंबोज ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए नूर अहमद के साथ सीएसके को 200 रन के पार पहुंचा दिया। 20वें ओवर की समाप्ति पर कंबोज 19(12) और नूर अहमद 8(8) रन बनाकर भुवी का तीसरा शिकार बने। अंत में चेन्नई ने 18.5 ओवर में 200 रन के स्कोर को पार कर लिया और पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ढेर हो गई और मैच 43 रन से गंवा दिया। बेंगलुरू के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए। दो-दो सफलता जैकब डफी, अभिनंद सिंह और क्रुणाल पांड्य को मिली एक विकेट सुयश शर्मा ने लिया।
