Who Won Yesterday Cricket Match (14 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, PBKS vs MI T20 Match, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मिली पंजाब किंग्स को हार, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 14 May, 2026, PBKS vs MI, kal ka match kaun jeeta: पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

who Won Yesterday IPL Match 14 May, 2026, PBKS vs MI, kal ka match kaun jeeta: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियन्स ने गुरुवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से पटखनी देकर उसके प्लेऑफ के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम अच्छी शुरुआत के बाद 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए 201 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियन्स ने 19.5 ओवर में तिलक वर्मा की 33 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी की बदौलत हासिल कर लिया। यह पंजाब किंग्स की सीजन में लगातार पांचवीं हार है। इस हार के साथ पंजाब किंग्स के खाते में 12 मैच में 6 जीत और 5 हार के साथ 13 अंक हैं। अंक तालिका में पंजाब अभी भी चौथे पायदान पर बनी हुई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अब बाकी बचे दो मुकाबले किसी भी हाल में जीतने होंगे तभी उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुलेंगे। मुंबई इंडियन्स की टीम आज के मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में खेलने उतरी और मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही। मुंबई की यह 12 मैच में चौथी जीत है। 8 अंक के साथ पांच बार की चैंपियन अभी भी नौवें पायदान पर काबिज है। ऐसा रहा पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले के पल पल का हाल।

PBKS vs MI, IPL 2026 Kal ka Match Kaun Jeeta

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस:

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed