Who Won Yesterday Cricket Match (11 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, PBKS vs DC T20 Match, दिल्ली ने पंजाब को हराया, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

Who Won Yesterday Cricket Match (11 May, 2026): दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के सामने 211 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 7 विकेट खोकर 19 ओवर में हासिल कर लिया।

Who Won Yesterday Cricket Match (11 May, 2026): दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने एक ओवर पहले ही इसे 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर पटेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा। डेविड मिलर ने भी 28 गेंद में 51 रन की पारी खेली। इससे पहले पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली।

WHO WON YESTERDAY MATCH

कल का मैच कौन जीता (साभार-x)

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने पांच बदलाव करते हुए अभिषेक पोरेल, साहिल पारेख, डेविड मिलर, आकिब नबी और माधव तिवारी को मौका दिया है। पंजाब ने चोटिल लॉकी फर्ग्युसन की जगह बेन ड्वारशुइस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

End of Feed