Who Won Yesterday Cricket Match (15 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, LSG vs CSK T20 Match, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को मिली करारी हार, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 15 May, 2026, LSG vs CSK, kal ka match kaun jeeta: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

who Won Yesterday IPL Match 15 May, 2026, LSG vs CSK, kal ka match kaun jeeta: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 188 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 16.4 ओवर में 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ ने चेन्नई को मात देकर उसके प्लेऑफ के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 90(38), जोस इंग्लिस 36(32), निकोलस पूरन 32*(17) रन की पारी खेलकर लखनऊ को जीत दिलाई। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

LSG vs CSK IPL 2026, Kal ka Match Kaun jeeta

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

लखनऊ ने जीता टॉस:

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही चेन्नई की शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने संजू सैमसन और रितुराज गायकवाड़ को जोड़ी उतरी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी की। पारी के चौथे ओवर में आकाश सिंह ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। आकाश की गेंद पर रुतुराज निकोलस पूरन के हाथों लपके गए। उन्होंने 13(9) रन बनाए। गायकवाड़ के आउट होने के बाद जल्दी ही संजू सैमसन को भी आकाश ने चलता कर दिया। संजू 20(20) रन बनाकर मुकेश चौधरी के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके जड़े।

End of Feed