Who Won Yesterday Cricket Match (02 March, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs NZ, भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs NZ, Who Won Yesterday ICC Champions Trophy 2025 Second Match(कल का मैच कौन जीता?): भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में 44 रन के अंतर से मात दी। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

IND vs NZ, Who Won Yesterday Match (कल का मैच कौन जीता?): भारत ने न्यूजीलैंड को रविवार को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी ग्रुप मुकाबले में 44 रन के अंतर से मात दी। मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की शानदार 79 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में कीवी टीम 45.4 ओवर में 205 रन पर ढेर हो गई और भारत ने एक बार फिर अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम इंडिया ग्रुप ए में पहले पायदान पर रही ऐसे में उसकी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ 4 मार्च को दुबई में भिड़ंत भी पक्की हो गई। जानिए कैसा रहा भारत न्यूजीलैंड मैच के पल पल का हाल?

India vs New Zealand Who Won Yesterday's Match

भारत बनाम न्यूजीलैंड कल का मैच कौन जीता (साभार AP)

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस:

भारत के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी। हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह मिली।

30 रन पर पवेलियन लौटे तीन इंडिया के टॉप 3 बैटर

खराब रही टीम इंडिया की शुरुआत: भारतीय टीम की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब रही। कीवी तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के जल्दी जल्दी तीन विकेट चटका लिए। शुभमन गिल मैच हेनरी की गेंद पर 2 रन बनाकर एलबीडब्लू हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा को काइल जैमीसन ने विल यंग के हाथों कैच करा दिया। रोहित 15(17) रन बना सके। इसके बाद अपना 300वां वनडे मैच खेल रहे विराट कोहली का मैच हेनरी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने शानदार डाइविंग कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया। विराट 11 रन बना सके।

End of Feed