IND vs NZ 3rd ODI, टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने दी तीसरे वनडे में 41 रन से मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मेजबान टीम इंडिया को इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में 41 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 2-1 से अपने नाम कर ली है। जानिए कैसा रहा तीसरे एकदिवसीय मुकाबले के पल-पल का हाल।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में 41 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन का स्कोर डेरिल मिचेल की 137 और ग्लेन फिलिप्स की 106 रन की शतकीय पारियों की बदौलत खड़ा किया। इसक बाद जीत के लिए 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया विराट कोहली की 124 रन की लाजवाब शतकीय पारी और नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बावजूद 296 रन पर 46 ओवर में ढेर हो गई। इसी के साथ कीवी टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की और 37 साल में भारतीय सरजमीं पर पहली वनडे सीरीज जीतने में सफल हुई।

IND vs NZ 3rd ODI Kal ka Match Kaun Jeeta

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे, कल का मैच कौन जीता

टीम इंडिया ने जीता टॉस:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने इंदौर में निर्णायक वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed