IND vs SL, एशिया कप 2025 सुपर फोर मैच, भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में दी पटखनी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

भारत ने श्रीलंका को एशिया कप 2025 के सुपर फोर राउंड के सुपर ओवर तक गए रोमांचक मुकाबले में मात देकर एशिया कप में अपने विजय अभियान को जारी रखा। जानिए कैसा रहा एशिया कप के सुपर फोर राउंड के अंतिम और रोमांचक मुकाबले के पल-पल का हाल?

भारत ने श्रीलंका को एशिया कप के सुपर फोर राउंड के आखिरी और सुपर ओवर तक गए रोमांचक मुकाबले में मात देकर अपने विजय अभियान को जारी रखा। मैच मेंभारत ने टॉस हारने के बाद श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन का स्कोर अभिषेक शर्मा की 31 गेंद में 61 और तिलक वर्मा की 49 रन की नाबाद पारी की बदौलत खड़ा किया था। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बना सकी। पथुम निसंका ने 107 रन का पारी खेली। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 5 गेंद में 2 रन बना सकी और 2 विकेट गंवा दिए। ऐसे में जीत के लिए सुपर ओवर में मिले 3 रन के लक्ष्य को शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने पहली ही गेंद में हासिल कर लिया और एशिया कप में अपने विजय अभियान को सुपर फोर राउंड के आखिरी और डेड रबर समझे जा रहे मुकाबले में बरकरार रखा। सुपर ओवर में जीत के लिए जरूरी 3 रन सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर बना लिए। गिल 0 रन बनाकर नाबाद रहे।

India vs Sri Lanka, Asia Cup 2025, Kal ka Match Kaun Jeeta

भारत बनाम श्रीलंका, एशिया कप 2025, कल का मैच कौन जीता

श्रीलंका ने जीता टॉस:

भारत के खिलाफ श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने सुपर फोर राउंड के अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed