Who Won Yesterday IPL Match 1 June 2025, PBKS vs MI Qualifier 2 Match: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को दूसरे क्वालीफायर में मात देकर की फाइनल में एंट्री, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

Who Won Yesterday IPL Match 1 June 2025, PBKS vs MI, kal ka match kaun jeeta: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से मात देकर आईपीएल 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है जहां उसकी आरसीबी से खिताबी भिड़ंत होगी। जानिए कैसा रहा दूसरे क्वालीफायर के पल-पल का हाल?

Who won yesterday IPL 2025 Qualifier 2 Match, 1 June 2025 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) PBKS vs MI 2025 Qualifier 2 kal ka IPL Match kaun jeeta: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को 5 विकेट के अंतर से मात देकर आईपीएल 2205 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुंबई इंडियन्स ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 204 रन के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की 41 गेंद में 87 रन की नाबाद कप्तानी पारी की बदौलत हासिल कर लिया। अय्यर जीत और मुंबई इंडियन्स की राह का रोड़ा बन गए। पंजाब ने 11 साल लंबे अंतराल के बाद फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली जहां 3 जून को आरसीबी के साथ उसकी खिताब के लिए भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमें 18 साल से अपनी पहली खिताबी जीत का इंतजार कर रही हैं। आरसीबी और पंजाब की भिड़ंत से आईपीएल को नया चैंपियन मिलना तय हो गया है।

PBKS vs MI Kal ka Match Kaun Jeeta

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स, क्वालीफायर 2 कल का मैच कौन जीता

पंजाब ने जीता टॉस:

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

खराब रही पंजाब की शुरुआत

जीत के लिए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह 6 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कैच दे बैठे। उनके आउट होने के बाद प्रियांश आर्य और जोस इंग्लिस ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों 5 ओवर में टीम को 55 रन तक 5 ओवर में ले गए। उसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर प्रियांश आर्य अश्विनी कुमार की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 20(10) रन बनाए।

End of Feed