SRH vs RR, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दीआईपीएल 2024 के 50वें मैच में मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग के बुधवार शाम खेले गए 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन के अतंर से मात दी और अंक तालिका में चौथे पायदान पर कब्जा कर लिया। जानिए हैदराबाद और राजस्थान के बीच भिड़ंत का ताजा हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दी 1 रन से मात
  • जीत के लिए राजस्थान को मिला था 202 रन का लक्ष्य
  • आखिरी ओवर में राजस्थान को बनाने थे जीत के लिए 13 रन

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हुई। मैच में टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन का स्कोर ट्रेविस हेड(44 गेंद में 58),नीतीश कुमार रेड्डी(42 गेंद में 76*) और हेनरिक क्लासेन( 19 गेंद में 42*) की पारियों की बदौलत खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट 200 रन बना सकी। जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रन राजस्थान को बनाने थे। लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 11 रन बनाने दिए और आखिरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल को एलबीडब्लू करके हैदराबाद को एक रन से रोमांचक जीत दिला दी।

Sunrisers Hyderabad vs Rajathan Royals

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स(साभार IPL/BCCI)

हैदराबाद ने जीता टॉस:

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

खराब रही हैदराबाद की शरुआत:

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा आवेश खान की गेंद पर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच दे बैठे। उन्होंने 12(10) रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अनमोलप्रीत सिंह छठे ओवर की पहली गेंद पर संदीप शर्मा की गेंद पर यशस्वी जायसवास के हाथों लपके गए। अनमोलप्रीत 5(5) रन बनाकर आउट हुए। 5.1 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन हो गया। पॉवरप्ले में हैदराबाद की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना सकी।

नीतीश रेड्डी और ट्रेविस हेड ने पारी को संभाला

दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद हैदराबाद की पारी को ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 29 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी की और 12.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसी दौरान हेड ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद हेड आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। हेड ने 44 गेंद में 58 रन बनाए।

End of Feed