Who Won Yesterday IPL Match: कल का मैच कौन जीता? MI vs RCB, आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दी करारी मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 12, 2024, 12:26 AM IST

MI vs RCB,Who Won Yesterday IPL Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को करारी मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। आरसीबी को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा। जानिए कैसा रहा मैच का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई ने आरसीबी को 7 विकेट से रौंदा
  • 15.3 ओवर में हासिल कर लिया 197 रन का लक्ष्य
  • बुमराह के पंजे बाद सूर्या और इशान ने बल्ले से मचाया धमाल

Who Won Yesterday IPL Match, MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 25 मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को रौंदकर 7 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। आरसीबी ने विराट कोहली की नाकामी के बावजूद 8 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के लिए फॉफ डुप्लेसी(61), रजत पाटीदार(50) और दिनेश कार्तिक(53*) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद जीत के लिए मिले 197 रन के लक्ष्य को इशान किशन( 34 गेंद में 69), रोहित शर्मा( 24 गेंद में 38) और सूर्यकुमार यादव(19 गेंद में 52) रन की आतिशी पारियों की बदौलत 27 गेंद और 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। अंत में हार्दिक 21(6) और तिलक वर्मा 16(10) रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। आरसीबी के खिलाफ 21 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Faf du Plessis Ishan Kishan

फॉफ डुप्लेसी और इशान किशन(साभार IPL/BCCI)

मुंबई ने जीता टॉस:

आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही आरसीबी की शुरुआत, नहीं चले विराट:

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए पारी की आगाज करने फॉफ डुप्लेसी और विराट कोहली की जोड़ी उतरी। लेकिन इस बार ये जोड़ी कमाल नहीं कर पाई दोनों ने धीमी शुरुआत की। ऐसे में पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली को जसप्रीत बुमराह ने इशान किशन के हाथों कैच करा दिया। विराट 3(9) रन बना सके। इसके बाद आईपीएल डेब्यू कर रहे विल जैक्स ने शानदार शुरुआत की लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर 8(6) रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 23 रन हो गया।

End of Feed