IPL लखनऊ vs केकेआर मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घर पर 98 रन के अंतर से रौंद दिया। जानिए कैसा रहा इस मुकाबले का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ को केकेआर के खिलाफ मिली करारी हार
  • 236 रन के लक्ष्य को पीछा करते हुए 137 रन पर ढेर हुआ लखनऊ
  • जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर पहुंची केकेआर

कोलकाता नाइट राइ़डर्स ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घरेलू मैदान पर 98 रन के अंतर से मात देकर आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। केकेआर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन की 39 गेंद में 81 रन की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 16.1 ओवर में 137 रन बनाकर ढेर हो गई और 98 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। यह लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल में रन अंतर के आधार पर सबसे बड़ी हार है। वहीं दूसरी तरफ केकेआर की रन अंतर के आधार पर तीसरी सबसे बड़ी जीत। इस मैच में बड़ी हार के बाद लखनऊ की टीम पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। लखनऊ के नेट रन रेट में बड़ी गिरावट आई है।

KL Rahul and Shreyas Iyer

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर(साभार IPL/BCCI)

लखनऊ ने जीता टॉस:

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घरेलू मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

साल्ट-नरेन ने दी कोलकाता को आतिशी शुरुआत

फिल साल्ट और सुनील नरेन की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत देते लखनऊ के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दोनों ने 3.4 ओवर में ही केकेआर को 50 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन पाचवें ओवर की दूसरी गेंद पर दोनों के बीच साझेदारी टूट गई। साल्ट 14 गेंद में 32 रन बनाकर नवीन उल हक की गेंद पर विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों लपके गए। इसके साथ ही केकेआर का स्कोर 1 विकेट पर 61 रन हो गया। पॉवरप्ले में केकेआर ने 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए।

End of Feed