कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग के शनिवार शाम खेले गए 47वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पोजिशन पर अपनी जगह बना ली। जानिए कैसा रहा दिल्ली बनाम कोलकाता के बीच मैच का हाल और कौन से खिलाड़ी बने स्टार।

KEY HIGHLIGHTS
  • केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल मैच
  • तेज पिच बनी स्पिन विकेट और हार गई दिल्ली
  • फिलिप सॉल्ट ने फिर खेली जोरदार पारी

आईपीएल के 47वें मैच में कोलकाता ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। कोलकाता के सामने जीत के लिए 154 रन का आसान लक्ष्य था जिसे उसने फिल सॉल्ट के 68 रन की पारी के दम पर 21 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोक हासिल कर लिया। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। लगातार अंतराल पर विकेट खोने के कारण दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना पाई। दिल्ली की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुलदीप यादव उसके टॉप स्कोरर रहे। कुलदीप यादव ने 26 गेंद में नाबाद 35 रन की पारी खेली।

Who won yesterday match kkr vs dc

कोलकाता बनाम दिल्ली, कल का मैच किसने जीता (साभार-IPL)

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाज अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित नहीं कर सके। दिल्ली की टीम ने केवल 37 रन के स्कोर पर अपने टॉप थ्री बल्लेबाजों को खो दिया।

End of Feed