गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 के 59वें मैच दी मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 12, 2024, 10:33 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 59वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हरा दिया। जानिए कैसा रहा गुजरात-चेन्नई के बीच हुई भिड़ंत का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात टाइटन्स ने दी चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से मात
  • जीत के लिए 232 रन के लक्ष्य को नहीं हासिल कर पाई सीएसके
  • शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने लिखी गुजरात की जीत की इबारत

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 59वें मुकाबले में पिछले सीजन की फाइनलिस्ट गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हुई। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डेरिल मिचेल और मोइन अली की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए मिले 232 रन के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हासिल नहीं कर सकी और गुजरात टाइटंस ने 35 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना सकी। इस मुकाबले में जीत के साथ गुजरात ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। गुजरात की आईपीएल के मौजूदा सीजन में अबतक खेले 12 मैच में पांचवीं जीत है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की छठी हार है। गुजरात के खिलाफ हार के बाद भी चेन्नई की टीम अंक तालिका में 12 अंक के साथ चौथे नंबर पर काबिज है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई के सामने बाकी बचे दो मुकाबले में जीत दर्ज करने की स्थिति आ गई है। वहीं गुजरात की टीम 12 मैच में 5 जीत और 10 अंक के साथ 8वें नंबर पर है।

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 के 59वें मैच दी मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

चेन्नई ने जीता टॉस

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम गुजरात टाइटंस अपने घर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

End of Feed