Who Won Yesterday IPL Match: कल का मैच कौन जीता? MI vs CSK, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई बनी विजेता, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 15, 2024, 01:17 AM IST

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ धमाकेदार मुकाबले में 20 रन के अंतर से करीबी जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को दी मात
  • रोहित शर्मा का शतक गया बेकार
  • धोनी की 4 गेंद में 20 रन की पारी साबित हुई निर्णायक

MI vs CSK, Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: आईपीएल 2024 में पहली बार टूर्नामेंट की दो सफल टीमों मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हुई। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स रोहित शर्मा की 63 गेंद में 105 रन की नाबाद शतकीय पारी के बावजूद लक्ष्य से 20 रन दूर रह गई। पथिसा पथिराना ने ओस के बावजूद 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।

Mumbai Indians and Chennai Super Kings, IPL 2024

मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024

मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस:

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल के महामुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही चेन्नई की शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी का आगाज करने अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र के पारी की शुरुआत की। सीएसके की नई ओपनिंग जोड़ी कोई धमाल नहीं कर सकी। दूसरे ओवर में ही अजिंक्य रहाणे 5(8) रन बनाकर गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर हार्दिक पांड्या के हाथ में कैच दे बैठे।

End of Feed