कोलकाता नाइट राइडर्स ने दी दिल्ली कैपिटल्स को मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन के अंतर से मात देकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की और अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है?

सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी के जादू से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। इस हार के बावजूद दिल्ली की टीम 10 मैच में 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। नाइट राइडर्स इतने ही मुकाबलों में नौ अंक के साथ सातवें स्थान पर है। दिल्ली की पिछले चार मैच में यह तीसरी हार है।

DC vs KKR Kal ka Match Kaun Jeeta

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कल का मैच कौन जीता

नरेन-चक्रवर्ती के आगे दिल्ली ने टेके घुटने

नाइट राइडर्स के 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम नारायण (29 रन पर तीन विकेट) और चक्रवर्ती (39 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने डु प्लेसी (62 रन, 45 गेंद, सात चौके, दो छक्के) के अर्धशतक और कप्तान अक्षर पटेल (43 रन, 23 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) के साथ उनकी चौथे विकेट की 76 रन की साझेदारी के बावजूद नौ विकेट पर 190 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से डुप्लेसी और अक्षर के अलावा विपराज निगम (38 रन, 19 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) ही 20 रन के आंकड़े को हार कर पाए।

End of Feed