Who Won Yesterday Match (28 March 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, RCB vs SRH T20 Match रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday Match 28 March 2026, RCB vs SRH, kal ka match kon jita: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 का आगाज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत के साथ की है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

who won yesterday Match, 28 March 2026 (कल का मैच कौन जीता) RCB vs SRH kal ka Match kon jita: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट के अंतर से धमाकेदार जीत के साथ हुआ। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की 80 रन की आतिशी कप्तानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। ईशान के अलावा अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन की पारी खेली। आरसीबी के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले कीवी गेंदबाज जैकब डफी ने शुरुआत में ही तीन विकेट चटकाकर हैदराबाद को मुश्किल में डाल दिया था। उन्होंने और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट आरसीबी के लिए चटकाए।

rcb vs srh ipl 2026 Kal Ka match Kaun Jeeta

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कल का आईपीएल मैच कौन जीता

जीत के लिए 202 रन के लक्ष्य की पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में फिल साल्ट का विकेट गंवा दिया। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके टीम की जीत की नींव तैयार कर दी। पडिक्कल ने 26 गेंद में 61 रन की आतिशी पारी खेली। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 31(12) रन धुआंधार अंदाज में बनाए। डेविड पेन ने एक ओवर में पाटीदार और जीतेश शर्मा को आउट करके आरसीबी को थोड़ी देर के लिए मुश्किल में डाला लेकिन पिच पर पैर जमाए खड़े विराट कोहली ने 38 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को 15.4 ओवर में टिम डेविड के साथ मिलकर 6 विकेट से जीत दिला दी। डेविड ने 18(10) रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में 200 रन का सबसे तेज चेज का नया रिकॉर्ड है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

End of Feed