Who Won Yesterday IPL Match 21 April 2025, KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने दी कोलकाता नाइट राइडर्स को मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

Who Won Yesterday IPL Match 20 April 2025, KKR vs GT, kal ka match kaun jeeta: गुजरात टाइटंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 39 रनों से धमाकेदार मात देकर जीत का रथ बरकरार रखा है। वे इसी के साथ अंक तालिका में भी नंबर एक पर मौजूद हैें। आइए जानते हैं मैच का कैसा रहा हाल

Who won yesterday IPL Match, 21 April 2025 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) KKR vs GT kal ka IPL Match kaun jeeta: कोलकाता के खिलाफ ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 39 रन से जीत दर्ज की है। कोलकाता के सामने जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य था, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों के सामने कोलकाता की टीम 8 विकेट के नुकसान पर केवल 159 रन ही बना पाई। यह कोलकाता की 8 मैचों में 5वीं हार थी। कोलकाता की ओर से सर्वाधिक 50 रन की पारी अजिंक्य रहाणे ने खेली। रहाणे के अलावा आंद्रे रसेल ने 21 और सुनील नरेन ने 17 रन की पारी खेली। कोलकाता की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

KKR vs GT

कल का मैच कौन जीता केकेआर बनाम गुजरात टाइटंस

इससे पहले गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा। गुजरात की ओर से कप्तान गिल ने शानदार 90 रन की पारी खेली। उन्होंने ये रन 55 गेंद में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से बनाए। गिल ने सुदर्शन के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 गेंद में 114 रन की साझेदारी की। सुदर्शन ने 36 गेंद में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली।

End of Feed