Who Won Yesterday IPL Match 20 April 2025, MI vs CSK: मुंबई इंडियन्स ने दी चेन्नई सुपर किंग्स को मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

Who Won Yesterday IPL Match 20 April 2025, MI vs CSK, kal ka match kaun jeeta: मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 9 विकेट के अंतर से मात देकर जीत की हैट्रिक पूरी की।जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Who won yesterday IPL Match, 20 April 2025 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) MI vs CSK kal ka IPL Match kaun jeeta:पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने रविवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की चौथी और लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम 5 विकेट पर 176 रन का स्कोर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत खड़ा कर सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य को मुंबई ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की आतिशी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। रोहित शर्मा 76(45) और सूर्यकुमार यादव 68(30) रन बनाकर नाबाद रहे। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

MI vs CSK Kal ka Match Kaun Jeeta

मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स कल का मैच कौन जीता

मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस:

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने घरेलू मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही चेन्नई की शुरुआत, रचिन फिर हुए नाकाम

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। शेख राशिद और रचिन रवींद्र की जोड़ी ने शुरुआत की लेकिन रवींद्र 5(9) रन बनाकर चौथे ओवर की पहली गेंद पर लपके गए।

End of Feed