FIFA World Cup 18 June 2026 Match Results: फुटबॉल वर्ल्ड कप का रोमांच जारी है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको द्वारा आयोजित किए जा रहे फीफा विश्व कप 2026 के शुरुआत से अब तक 1 हफ्ते के मुकाबले में कई दिलचस्प पहलू और कई रोमांचक जीत देखने को मिली हैं। हम यहां बात करेंगे 18 जून 2026 (गुरुवार) को खेले गए विश्व कप मैचों के नतीजों की, भारतीय फैंस के लिए ये मुकाबले देर रात में हुए इसलिए कई फैंस इन मुकाबलों का लुत्फ नहीं उठा पाए होंगे।
फीफा विश्व कप में 18 जून 2026 के मैचों के नतीजे
पहला मैच, पुर्तगाल VS DR कांगोः फुटबॉल वर्ल्ड कप में 52 साल लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाली अफ्रीकी टीम डेमोक्रेडिट रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR Congo) ने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जीत के साथ टूर्नामेंट के आगाज करने के अरमानों पर पानी फेर दिया। पुर्तगाल ने मैच के सातवें मिनट में ही गोल करके कांगो के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली थी। टूर्नामेंट में फेवरेट मानी जा रही पुर्तगाल के लिए ये शानदार शुरुआत थी लेकिन कांगो ने फिर कुछ ऐसा किया जिसने सबको दंग कर दिया। पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले कांगो के लिए बराबरी वाला गोल योआने वीसा ने कर दिया। इसके बाद दोनों टीम मैच में गोल नहीं कर सकी। मैच का अंत 1-1 से ड्रॉ रहा।
दूसरा मैच, इंग्लैंड VS क्रोएशियाः अमेरिका के डलास स्टेडियम में इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच में इंग्लैंड की टीम ने 4-2 से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में कप्तान हैरी केन ने 2 गोल किए, जबकि 47वें मिनट में जूड बेलिंघम ने 1 गोल और 85वें मिनट में मार्कस रैशफोर्ड ने चौथा गोल किया। वहीं, क्रोएशिया की तरफ से दोनों गोल पहले हाफ में आए। क्रोएशिया के लिए पहला गोल मार्टिन बटुरिना ने 36वें मिनट में दागा, जबकि उनका दूसरा गोल पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में पीटर मूसा ने किया।
तीसरा मैच, घाना VS पनामाः घाना और पनामा के बीच दिन का तीसरा मुकाबला ग्रुप L में खेला गया। इस मैच में घाना की टीम ने दिन की सबसे रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में निर्धारित 90 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। फिर 90 मिनट के खेल के बाद अतिरिक्त समय शुरू हुआ जिसमें अंतिम क्षणों में 95वें मिनट में केलेब येरेंकी ने एक शानदार गोल करके सबको सन्न कर दिया। तुरंत इसके बाद मैच खत्म होने का ऐलान हुआ और घाना 1-0 से विजयी रही।
चौथा मैच, उज़बेकिस्तान VS कोलंबियाः दिन का अंतिम मुकाबला उज़बेकिस्तान और कोलंबिया के बीच ग्रुप K में खेला गया। इस मैच में पहले हाफ में 40वें मिनट में कोलंबिया के डेनियल मुनोज ने पहला गोल करके बढ़त बनाई। फिर दूसरे हाफ में 60वें मिनट में उजबेकिस्तान के अबोस्बेक फैजुलाएव ने एक शानदार गोल से मैच में अपनी टीम को 1-1 की बराबरी हासिल कर दी। लेकिन 65वें मिनट में कोलंबियाई खिलाड़ी लुइस डियाज ने एक गोल किया और अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। मैच अतिरिक्त समय में गया जहां 10 मिनट का समय दिया गया। यहां भी कोलंबिया शांत नहीं बैठा और 99वें मिनट में जेमिंटन कैम्पाज ने अंतिम पलों में अपनी टीम के लिए तीसरा गोल भी कर दिया। कोलंबिया ने इस मैच को 3-1 से जीत लिया।
