PBKS vs RR IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी राजस्थान रॉयल्स

PBKS vs RR IPL 2026 Toss LIVE, Punjab Kings vs Rajasthan Royals Timing Today Match (पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 अप्रैल, 2026: आईपीएल में आज विजय रथ पर सवार पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है।

PBKS vs RR IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 40वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स एकमात्र ऐसी टीम है जो अब तक अजेय रही है, ऐसे में राजस्थान के सामने उसके विजय रथ को रोकने की बड़ी जिम्मेदारी है। आज का मुकाबला भी हाईस्कोरिंग होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमों के पास ऐसी सलामी जोड़ी है जो पावरप्ले में जमकर रन बना रहे हैं। राजस्थान के पास यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के रुप में दो विस्फोटक बल्लेबाज हैं तो पंजाब किंग्स के पास भी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल पंजाब की टीम 13 अंक के साथ टॉप पर है जबकि राजस्थान की टीम चौथे पायदान पर है और उसने 8 में से 5 मुकाबला अपने नाम किया है।

aaj ka toss kaun Jeeta

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

टॉस में कैसी है दोनों टीमों की स्थिति

दोनों टीम अब तक कुल 30 बार भिड़ चुकी है, जिसमें 16 बार पंजाब किंग्स ने टॉस जीता है तो 14 बार राजस्थान के पक्ष में सिक्का उछला है। पंजाब ने 5 बार जबकि राजस्थान ने 3 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 5 में से 4 बार पंजाब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीती है जबकि राजस्थान की टीम 8 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीती है। शाम के मैच में एक बार फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद रहेगा।

End of Feed