PBKS vs GT IPL 2026 Who Won the Toss Today: आईपीएल 2026 में मंगलवार (31 मार्च) को गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच सीजन का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच पंजाब के होम ग्राउंड मुल्लांपुर में होगा। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच टॉस।
पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था और वे चाहेंगे कि अपने होम ग्राउंड में उसी तरह का आगाज किया जाए, जैसा उन्होंने पिछले सीजन खेला था।
हेड टू हेड में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, उसके हेड टू हेड में मुकाबला एकदम बराबरी का रहा है। दोनों ही टीमों के बीच आपस में अभी तक कुल मिलाकर 6 मैच हुए हैं जिसमें से तीन मैच गुजरात और तीन ही मैच पंजाब ने जीते हैं।
हालांकि, पिछले दो साल में पंजाब ने दो मैच जीता है और गुजरात ने एक मैच में जीत हासिल की है। वहीं, मुल्लांपुर में गुजरात की टीम एक बार पंजाब को हरा चुकी है। वो इस बार भी उसी रिकॉर्ड को दोहराना चाहेंगे।
कब शुरू होगा पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मैच (PBKS vs GT Match Timing)
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मैच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच का टॉस (PBKS vs GT Match Toss Timing)
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के आज के मैच का टॉस। (Who Won Today PBKS vs GT Match Toss)
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता।
दोनों टीमों का स्क्वाड-
पंजाब किंग्स-
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन द्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरप्रीत बरार, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।
गुजरात टाइटंस-
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा।
