MI vs RCB T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 20वां मैच आज मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मैदान में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियन्स की कप्तानी हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) संभाल रहे हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है। मुंबई इंडियन्स का यह सीजन का चौथा और घर पर दूसरा मुकाबला है। उसे अबत खेले तीन मैच में एक में जीत मिली है जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में मुंबई आठवें स्थान पर है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अबतक खेले गए तीन मैच में से दो में जीत दर्ज की जबकि एक मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। आरसीबी अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमों को अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में दोनों ही टीम आज वानखेड़े स्टेडियम में जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, टॉस अपडेट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल 2026 का बीसवां मैच (MI vs RCB Match Timing)
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल 2026 का बीसवां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच का टॉस (MI vs RCB Match Toss Timing)
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
कौन जीता मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच का टॉस (Who Won Today MI vs RCB Match Toss)
मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज के मैच की प्लेइंग-11 (MI vs RCB Playing 11)
मुंबई इंडियंस की ऐसी है प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह।रॉयल चैलेंजर्स की ऐसी है प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
मुंबई और बेंगलुरू की आईपीएल 2026 टीमें (Mumbai Indians and Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)
मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad):
हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।
