KKR vs DC T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 70वां मैच आज कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान (Eden Gardens, Kolkata) में खेला जा रहा है। कोलकाता नाईट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की अक्षर पटेल (Axar Patel) संभाल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स यह सीजन का 14वां और आखिरी मुकाबला है। इससे पहले खेले 13 मुकाबलों में से दिल्ली को 6 मैच में जीत मिली है और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसके खाते में 12 अंक हैं और वो अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। वहीं कोलकाता का यह 14वां मैच है। उसे इससे पहले खेले 13 मैच में केकेआर को 6 में जीत और 6 में हार मिली और उसका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। उसके खाते में 13 अंक हैं। दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद उसके खाते में 15 अंक हो जाएंगे। नेट रन रेट के मामले में पंजाब किंग्स को पछाड़ने के लिए कोलकाता को दिल्ली के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी पड़ेगी। तभी राजस्थान की मुंबई के खिलाफ जीत के बाद उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुल सकेंगे। आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले में जानिए सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? कोलकाता नाईट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्, आज का टॉस कौन जीता(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
कब शुरू होगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 70वां मैच (KKR vs DC Match Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 70वां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस (KKR vs DC Match Toss Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 07.00 PM बजे होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कौन जीता कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today KKR vs DC Match Toss)
कोलकाता नाईट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (KKR vs DC Playing 11)
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर,अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, 9 औकिब नबी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी। इम्पैक्ट सब: विजय, रिज़वी, निगम, राणा और कुलदीप।कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल,मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट सब: एलन, रंजन, अरोड़ा, रमनदीप और त्रिपाठी।
कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 टीमें (Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)
कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squad):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरैन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Delhi Capitals Full Squad):
अक्षर पटेल (कप्तान), लोकेश राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क।
