IND W vs SA W T20 Toss LIVE: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टी20 टीमें आज आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 में आमने सामने होंगी। टूर्नामेंट का यह 18वां मुकाबला है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में 64 रन के बड़े अंतर से और लीड्स में नीदरलैंड की टीम को 95 रन के अंतर से मात दी थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने दो मैच में से दो में जीत दर्ज की है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम को इससे पहले खेले दो मैच में से एक में जीत और एक में हार मिली है। उसे ऑस्ट्रेलिया ने 65 रन के अंतर से हार मिली थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की थी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला अहम है। भारतीय टीम अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। टीम इंडिया की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी लौरा वॉलवर्ट (Laura Wolvaardt) संभाल रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मुकाबले में सिक्का किस टीम के पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)
कब शुरू होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 18वां मैच (IND W vs SA W Match Timing)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अठारहवां मैच शाम सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच का टॉस (IND W vs SA W Match Toss Timing)
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
कौन जीता भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम आज के मैच का टॉस (Who Won Today IND W vs SA W Match Toss)
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम आज के मैच की प्लेइंग-11 (IND W vs SA W Playing 11)
भारत की प्लेइंग इलेवन:
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा।दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11
लौरा वॉलवर्ट, तैंज़मिन ब्रिट्स, डेन वैन नीकेर्क, मारिजान कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायोन, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको मलाबा
भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीमें (India Women and South Africa Women Women's T20 World Cup 2026 Full Squads)
भारतीय महिला टीम (India Women Cricket team)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणनी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
दक्षिण अफ्रीका(South Africa Women Cricket team):
लौरा वॉल्वर्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, नडाइन डि क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, मरियाने काप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, काराबो मेसो, एन मलाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन, डेन वान नीकर्क
