IND vs WI 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी वेस्टइंडीज, टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बदलाव

IND vs WI 226 Toss LIVE, WIland vs India Timing Today Match (भारत और वेस्टइंडीज आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 OCT, 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीता। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

IND vs WI 2026 Aaj ka Toss LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां एक बार फिर वेस्टइंडीज कप्तान होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है यहां दोनों टीमों की कोशिश एक दूसरे से आगे निकलने की होगी। ऐसे में इस मैदान पर टॉस की भूमिका अहम मानी जा रही है। ओस के प्रभाव के चलते टॉस हार और जीत का कारण बन सकता है। छोटी बाउंड्री के कारण यह मैदान हाई-स्कोरिंग वाला है और बाद में डिफेंड करना किसी भी टीम के लिए मुश्किल हो सकता है। रांची में हम ये चीज देख चुके हैं जब ओस के कारण भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने संघर्ष किया था। अक्षर ने 63 तो कुलदीप ने 53 रन खर्चे थे।

aaj ka toss kaun jeeta

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

होलकर स्टेडियम में कैसा है टॉस का हाल

भारतीय टीम ने इस मैदान पर 4 मैच खेले हैं जिसमें से 3 में उसने टॉस जीता है। तीन में से दो में टीम इंडिया ने चेज करते हुए जीत दर्ज की है। यही कारण है कि इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रहेगी। बाद में ओस के कारण बल्लेबाज आसान और गेंदबाजी मुश्किल हो जाएगी।

End of Feed