IND vs NZ Final match Toss LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल आज, जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला

IND vs NZ T20 World Cup Final match Toss LIVE: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की नजर तीसरी और न्यूजीलैंड की पहली खिताबी जीत पर है। दोनों टीमें इतिहास और रिकॉर्ड बुक्स के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराना चाहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं फाइनल मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

IND vs NZ T20 Toss LIVE: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच आज भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच आज (08 मार्च, 2026) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के बीच टीम इंडिया की कोशिश लगातार दूसरा और रिकॉर्ड तीसरा खिताब जीतने की होगी। वहीं कीवी टीम पहली बार व्हाइटबॉल क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन का खिताब हासिल करना चाहेगी। दोनों ही टीमें इतिहास के मुहाने पर खड़ी हैं। ऐसे में दोनों के बीच रविवार को कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में अबतक शानदार रहा है। भारतीय टीम को 8 मैच में एक हार मिली है नहीं न्यूजीलैंड को अबतक खेले 8 मैच में दो बार हार का मुंह देखना पड़ा है। अहमदाबाद में रविवार को खिताबी जंग में टॉस की भूमिका भी अहम रहेगी। पिच के मिजाज के आधार पर कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला करेंगे। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadva) के हाथों में है नहीं न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) संभाल रहे हैं। आइए जानते हैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने टॉस जीतने के बाद किया क्या फैसला? न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Toss update

भारत बनाम न्यूजीलैंड, टी20 विश्व कप 2026 फाइनल, टॉस अपडेट

कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच (India vs New Zealand Final Match Date)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच रविवार, 08 मार्च, 2026 को खेला जाएगा।

किस मैदान पर खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच (India vs New Zealand Final Match Venue)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा।

End of Feed