GT vs MI IPL 2026 Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात टाइटंस

GT vs MI IPL 2026 Toss LIVE, Gujarat Titans vs Mumbai Indians Timing Today Match (गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 अप्रैल, 2026: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

GT vs MI IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग में आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हो रहा है जहां गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। यह मुकाबला गुजरात अपने होमग्राउंड नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है जहां उसने मुंबई के खिलाफ अब हुए चारो मुकाबले जीते हैं, वहीं मुंबई इंडियंस जिस तरह खेल रही है, उसको देखते हुए गुजरात आसानी से इसे 5-0 कर सकती है। हेड टू हेड में भी गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए कुल 8 मैच में 5 बार गुजरात ने जबकि केवल 3 बार मुंबई इंडियंस ने मैच जीते हैं।

aaj ka toss kaun jeeta

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

टॉस में कैसा है दोनों टीमों का आंकड़ा

टॉस में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 8 मुकाबले में 5 बार मुंबई ने टॉस जीते हैं और केवल 3 बार गुजरात ने यह काम किया है। केवल एक बार ऐसा हुआ है जब टॉस जीतने वाली टीम मैच जीती है। इस मैदान पर मुंबई ने 4 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है जबकि 3 बार यह काम गुजरात टाइटंस ने किया है। इस मैदान में सबसे बड़ा स्कोर 233 जबकि सबसे छोटा 152 है।

End of Feed