DC vs CSK, 31 March: आज के मैच का टॉस दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता

रुतुराज गायकवाड़ or ऋषभ पंत: आईपीएल का 13वां मुकाबला चेन्नई और दिल्ली के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम के लिए यह तीसरा मैच है। चेन्नई ने अब तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और दिल्ली को दोनों मुकाबले में हार मिली है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है जहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है जबकि चेन्नई ने सेम टीम उतारी है। दोनों टीम इस सीजन में पहली बार आमने-सामने है। यह मुकाबला डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीम इस मैदान पर साल 2019 के दूसरे क्वालीफायर में भिड़ी थी जहां बाजी सीएसके के हाथ लगी थी।

Who won dc vs csk match toss

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-IPL)

सीएसक की कोशिश जहां जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी तो वहीं ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है। चेन्नई ने अपने पहले मुकाबले में आऱसीबी को तो दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पटखनी दी थी। वहीं दिल्ली को पहले मुकाबले में पंजाब ने जबकि दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने हराया था।

End of Feed