IND vs USA T20 World Cup 2024: यूएसए और टीम इंडिया के रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega, Who will win Todays T20 World Cup 2024 Match IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में टीम इंडिया का सामना यूएसए से होगा। इस मुकाबले में अगर टीम इंडिया जीत हासिल कर लेती है तो सुपर-8 में उसकी जगह पक्की हो जाएगी।

IND vs USA, India vs United States Aaj ka match Kaun Jitega: टी20 वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में टीम इंडिया का सामना मेजबान यूएसए से होगा। दोनों टीम अपने पहले दो मैच जीतकर यहां पहुंची है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान और आयरलैंड को हराया है तो वहीं यूएसए भी कनाडा और पाकिस्तान को पटखनी देकर यहां पहुंचा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह नॉकआउट के लिए एक अच्छी तैयारी करें। लेकिन यहां ध्यान देने वाली चीज यह है कि रोहित एंड कंपनी इस टीम को हल्के में बिल्कुल नहीं लेगी। टीम की कोशिश होगी कि वह पाकिस्तान की गलती को न दोहराएं और यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर 8 में अपनी जगह सुनिश्चित करे।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

आज का मैच कौन जीतेगा, भारत बनाम यूएसए (साभार -T20 world cup)

IND vs USA,किस टीम का पलड़ा है भारी

टीम इंडिया की फॉर्म को देखते हुए निश्चिततौर पर रोहित एंड कंपनी का पलडा़ भारी नजर आ रहा है, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने एरॉन जोन्स और मोनांक पटेल जैसे बल्लेबाज की चुनौती होगी जिससे उन्हें सफलतापूर्वक निपटना होगा। इसके अलावा भारत के कप्तान रोहित शर्मा को सौरव नेत्रवलकर जैसे गेंदबाजों को बचकर खेलना होगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

End of Feed