मुश्किलें ही मुश्किलेंः जडेजा, राहुल, विराट बाहर, जानिए दूसरे टेस्ट में कौन ले सकता है इनकी जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 30, 2024, 04:15 PM IST

Who will Replace Ravindra Jadeja, KL Rahul And Virat Kohli, IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में 2 फरवरी से खेला जाना है। पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया को दो और झटके लगे हैं, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोटिल होकर बाहर हो गए हैं, जबकि विराट कोहली दूसरे टेस्ट में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कौन ले सकता है इनकी जगह, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच
  • रवींद्र जडेजा और केएल राहुल बाहर, विराट अनुप्लब्ध
  • कौन लेगा बाहर होने वाले खिलाड़ियों की जगह?

IND vs ENG 2nd Test: रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और केएल राहुल (KL Rahul) को अचानक लगी चोटों से भारतीय टीम के सामने चयन की दुविधा पैदा हो गई है जिसे इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार के बाद श्रृंखला में वापसी करनी है। जडेजा और राहुल ने हैदराबाद टेस्ट में पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाकर वापसी की। जडेजा को हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है जबकि राहुल को दाहिने जांघ की मांसपेशी में दर्द है।

IND vs ENG 2nd Test, Who Will Replace Ravindra Jadeja KL Rahul

कौन लेगा जडेजा और राहुल की जगह (AP)

हरफनमौला जडेजा की कमी पूरी कर पाना किसी के लिये भी मुश्किल है और राहुल सितंबर में सर्जरी के बाद वापसी से वनडे और टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी की धुरी रहे हैं । विराट कोहली निजी कारणों से पहले दो टेस्ट से वैसे भी बाहर हैं लिहाजा शुक्रवार से विशाखापत्तनम में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भारत के सामने कई चुनौतियां होंगी। चयनकर्ताओं ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है । रजत पाटीदार हैदराबाद में भारत की 15 सदस्यीय टीम में थे । वह मध्यक्रम में राहुल की जगह ले सकते हैं जबकि जडेजा की जगह कुलदीप यादव को उतारा जा सकता है।

End of Feed