गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से युवा खिलाड़ी युद्धवीर सिंह को डेब्यू करने का मौका मिला है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। 13 सितंबर 1997 को जम्मू में जन्मे युद्धवीर ने साल 2023 में लखनऊ की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में टीम भर-भर कर युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है। वैभव सूर्यवंशी को पहली ही टीम संजू सैमसन की जगह मौका दे रही है।
युद्धवीर सिंह (साभार-X)
कौन हैं युद्धवीर सिंह
युद्धवीर सिंह चरक, एक प्रतिभाशाली दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। युद्धवीर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और उनकी गिनती बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर होती है। उन्होंने साल 2023 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए दो विकेट लेकर आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने 2019 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ हैदराबाद के लिए अपना टी20 डेब्यू किया। उसी साल उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी डेब्यू किया। उन्हें पहली बार साल 2021 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस द्वारा साइन किया गया था। तब वह जम्मू से आईपीएल में खेलने वाले केवल दूसरे क्रिकेटर बने थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 35 लाख रुपये में खरीदा था।
युद्धवीर सिंह के आंकड़े
युद्धवीर सिंह ने 11 फर्स्ट क्लास मैच में 215 रन, 29 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट ए में उन्होंने 15 मैच में 161 रन बनाए हैं और 18 विकेट चटकाए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 34 मैच में 198 रन और 25 विकेट चटकाए हैं।
राजस्थान और गुजरात की प्लेइंग इलेवन-
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ़्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, युधवीर सिंह चरक
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जन्नत, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
