IPL 2024: सिक्स हिटिंग मशीन की हो सकती है आईपीएल में धमाकेदार एंट्री, SA20 में जमकर गरज रहा है बल्ला

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 20, 2024, 04:25 AM IST

Who is Ryan Rickelton: दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट और 2 वनडे खेल चुका खिलाड़ी SA20 लीग में बल्ले से जमकर धमाल मचा रहा है। सिक्स हिटिंग बनकर उभरे इस 27 वर्षीय प्लेयर की आईपीएल 2024 में धमाकेदार एंट्री हो सकती है।

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के 27 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन(Ryan Rickelton) की आईपीएल 2024(IPL 2024) में धमाकेदार एंट्री हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही SA20 लीग में एमआई केपटाउन(MI Cape Town) की ओर से खेलते हुए रिकेल्टन बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैच में चार आतिशी अर्धशतकीय पारियां खेलकर उन्होंने कोहराम मचा दिया है। शुक्रवार को पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) के खिलाफ बांए हाथ के बल्लेबाज रिकेल्टन ने जीत के लिए 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 गेंद में 94 रन की नाबाद पारी खेली। इसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180.76 का था।

Ryan Rickelton

रेयान रिकेल्टन( MI Cape Town)

चार मैच में जड़े चार आतिशी अर्धशतक

रेयान रिकेल्टन ने एसए20 लीग के दूसरे सीजन का आगाज डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) के खिलाफ 51 गेंद में 87 रन की आतिशी पारी के साथ किया जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसके बाद रेयान ने जोबर्ग सुपर किंग्स (Joburg Super Kings) के खिलाफ 49 गेंद में 98 रन जड़ दिए। इस पारी में उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसके बाद तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स इस्टर्न केप्स के खिलाफ वो 33 गेंद में 58 रन की पारी खेलने में सफल रहे। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के जड़े।

End of Feed