कौन है स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुनसे? टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में किया वेस्टइंडीज को ढेर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 06:30 PM IST

George Munsey brilliant innings vs West Indies: स्‍कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुनसे ने सोमवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के पहले राउंड के तीसरे मैच में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ नाबाद 66 रन की पारी खेली। स्‍कॉटलैंड ने ग्रुप बी के मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए दो बार की टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन वेस्‍टइंडीज को 42 रन से मात दी। मुनसे को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • जॉर्ज मुनसे ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ नाबाद अर्धशतक जमाया
  • जॉर्ज मुनसे को उनकी शानदार पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया
  • स्‍कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्‍ड कप में बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्‍टइंडीज को हराया

होबार्ट: टी20 वर्ल्‍ड कप में सोमवार को दूसरा बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जिसकी फैंस के बीच चर्चा जोर-शोर से है। दो बार की टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन वेस्‍टइंडीज को ग्रुप बी के मुकाबले में स्‍कॉटलैंड के हाथों 42 रन की शिकस्‍त मिली। होबार्ट में खेले गए टी20 वर्ल्‍ड कप के पहले राउंड के तीसरे मैच में स्‍कॉटलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 160/5 का स्‍कोर बनाया। जवाब में वेस्‍टइंडीज की टीम 18.3 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में अपनी बेहतरीन पारी के लिए स्‍कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुनसे ने काफी सुर्खियां बटोरी।

जॉर्ज मुनसे

जॉर्ज मुनसे

मुनसे ने स्‍कॉटलैंड के लिए पारी की शुरूआत की और 53 गेंदों में 9 चौके की मदद से नाबाद 66 रन बनाए। उन्‍हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले के बाद से फैंस में जानने की बेकरारी है कि जॉर्ज मुनसे कौन है? चलिए आापको एक ऐसे क्रिकेटर की कहानी बताते हैं, जो असल में एक पेशेवर गोल्‍फर बनने वाला था, लेकिन अचानक क्‍या हुआ कि उसे एहसास हो गया कि क्रिकेट ही उसका भविष्‍य है।

End of Feed