कौन हैं अबरार अहमद? पाकिस्‍तान के मिस्‍ट्री स्पिनर के बारे में जानें, जिन्‍होंने अपने डेब्‍यू टेस्‍ट में मचाया तहलका

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 9, 2022, 05:00 PM IST

Abrar Ahmed brilliant performance on debut: पाकिस्‍तान के लिए डेब्‍यू करने वाले लेग स्पिनर अबरार अहमद ने इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजों को जमकर परेशान किया। मुल्‍तान में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट की पहली पारी में अबरार अहमद ने इंग्‍लैंड के खिलाफ सात विकेट चटकाए। इंग्‍लैंड की पहली पारी 281 रन पर ऑलआउट हुई।

KEY HIGHLIGHTS
  • अबरार अहमद ने पहले टेस्‍ट मैच में सात विकेट चटकाए
  • अबरार अहमद ने मुल्‍तान में अपना टेस्‍ट डेब्‍यू किया
  • मुल्‍तान में इंग्‍लैंड की पहली पारी 281 रन पर ऑलआउट हुई

मुल्‍तान: पाकिस्‍तान (Pakistan Cricket team) ने इंग्‍लैंड (England Cricket team) के खिलाफ मुल्‍तान में चल रहे दूसरे टेस्‍ट में शानदार शुरूआत की है। लेग स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्‍तान ने शनिवार को इंग्‍लैंड को पहली पारी में केवल 281 रन पर ऑलआउट कर दिया। डेब्‍यूटेंट अबरार अहमद ने 22 ओवर में एक मेडन सहित 114 रन देकर सात विकेट लिए। अबरार के अलावा जाहिद महमूद (Zahid Mahmood) ने अच्‍छी गेंदबाजी करके 7.4 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट लिए।

abrar ahmed

अबरार अहमद ने सात विकेट लिए

कौन हैं अबरार अहमद?

अबरार अहमद को उनके दोस्‍त 'हैरी पोटर' बुलाते हैं। लेग स्पिनर को मिस्‍ट्री स्पिनर भी कहा जाता है। इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट की पहली पारी में अबरार अहमद ने अपने इस टैग को बखूबी साबित किया और इंग्लिश बल्‍लेबाजों को लेग ब्रेक व गूगली से काफी परेशान किया।

24 साल के अबरार अहमद को पाकिस्‍तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी कराची किंग्‍स ने खोजा था। दो साल पहले ही अबरार अहमद ने फर्स्‍ट क्‍लास डेब्‍यू किया और काएद-ए-आजम ट्रॉफी में सिंध टीम का प्रतिनिधित्‍व किया। फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में अबरार अहमद का प्रदर्शन शानदार है। उन्‍होंने 14 मैचों में 25.56 की औसत से 76 विकेट चटकाए हैं। लेग स्पिनर को 2021 में पाकिस्‍तान ए में मौका मिला था।

End of Feed