IPL 2027: आईपीएल नीलामी में किस टीम के पास खर्च करने के लिए होगी सबसे ज्यादा रकम, देखिए हर टीम का पर्स

Which Team Has Biggest Purse For IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जल्द ही आयोजित होने वाली है। मंगलवार को सभी टीमों ने अपनी रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। अब किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने के लिए बचा है? यहां जानिए हर टीम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2027
  • 10 टीमों की रिटेनशन-रिलीज लिस्ट हुई जारी
  • अब किस टीम के पास है नीलामी में खर्च के लिए सबसे बड़ी रकम

All IPL Teams Purse For Indian Premier League Auction: मंगलवार का दिन आईपीएल के अगले सीजन को देखते हुए काफी हलचल भरा रहा। एक तरफ जहां सबसे बड़ी खबर बनी महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का रिटायरमेंट और उनका चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मेंटर बनना। वहीं, दूसरी ओर शाम तक सभी टीमों ने उन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी जिन्हें वे आईपीएल 2027 से पहले रिटेन (अपने साथ बरकरार) करना चाहते हैं और उन खिलाड़ियों की लिस्ट में भी सामने आ गई जिन्हें रिलीज (टीम ने साथ छोड़ा) किया गया। अब इस स्थिति के बाद किस टीम के पास आईपीएल नीलामी (IPL Auction 2027) में सबसे मोटा पर्स खर्च करने के लिए मौजूद रहेगा और बाकी टीमों के पास कितनी रकम बाकी है। यहां सब आपको बताएंगे।

Which IPL Team Has Biggest Purse Ahead Of 2027 IPL Auction

आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले किस टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा (BCCI)

आइए एक नजर डालते हैं कि किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया और किन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है। इसके अलावा ये भी जानेंगे कि किस टीम के पास अब कितनी खाली जगह (स्लॉट) भरने के लिए बाकी हैं और किस टीम के पास आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने के लिए मौजूद रहेगा।

End of Feed