मोहम्मद शमी की कब होगी टीम इंडिया में वापसी? अजीत अगरकर ने दे दिया बड़ा अपडेट

Mohammed Shami return date: मुंबई में हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में, भारत के नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की रिकवरी और नए तेज गेंदबाजों के टेस्ट डेब्यू की संभावना सहित कई मुद्दों पर बात की।

Mohammed Shami return date: भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। उनके साथ चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर भी मौजूद थे। इन दोनों ने कई सवालों के जवाब दिए जिसमें मोहम्मद शमी की वापसी पर भी अपडेट शामिल था। भारत के गेंदबाजी आक्रमण के अहम खिलाड़ी शमी टखने की चोट के कारण वनडे विश्व कप 2023 से बाहर हैं, जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता थी। ऐसे में वे कब वापसी करेंगे इसे लेकर सभी के मन में उत्सुकता थी जिसे अजीत अगरकर ने थोड़ा कम करने की कोशिश की है।

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी (फोटो- AP)

वनडे विश्व कप 2023 में शमी का प्रभावशाली प्रदर्शन, जहां वे सात मैचों में 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, टीम के लिए उनके महत्व को दर्शाता है। चयनकर्ता ने शमी की रिकवरी पर अपडेट दिया। शमी फिलहाल एनसीए में हैं और लगातार पसीना बहा रहे हैं।

End of Feed