MCG में यादगार शतक जड़ने के परिवार से मिले नीतीश रेड्डी, आंसुओं ने बयां की संघर्ष, खुशी और गर्व की दास्तां VIDEO

मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका अदा करते हुए करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ने के बाद जब नीतीश रेड्डी अपने परिवार से मिले तो हर किसी के आंखों में बहने वाले आंसुओं ने संघर्ष, खुशी और गर्व की कहानी बयां कर दी।

Nitish Reddy Century: 21 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी ने शनिवार को खचाखच भरे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर वो कारनामा कर दिखाया जिसपर उन्हें और उनके परिवार का जीवनभर गर्व रहेगा। नीतीश ने संकट की घड़ी में टीम इंडिया को न केवल संभाला बल्कि शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला टेस्ट शतक ऐतिहासिक वेन्यू में जड़कर ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से संभावित जीत छीन ली। ये नीतीश के लिए कभी ना भूलने वाला लम्हा है। ऐसे बड़े मौके पर परिवार की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए।

Nitish kumar Reddy and his Mother

अपनी मां के साथ शतकवीर नीतीश रेड्डी(साभार AP/BCCI)

टीम इंडिया का नया सितारा

161 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद नीतीश बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे। 221 पर 7 विकेट टीम ने गंवा दिए थे। ऐसे में नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने आठवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी करके भारतीय टीम को पहले तो फॉलोऑन के संटक से उबारा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को बेहद कम कर दिया। जहां से ऑस्ट्रेलिया के जबड़े में आ चुकी जीत फिसलती दिख रही है। इस ऐतिहासिक पारी ने नीतीश को टीम इंडिया के नए सितारे की गद्दी पर बैठा दिया है। जहां लगातार कुछ साल काबिज नजर आएंगे।

End of Feed