PAK vs NZ 4th T20 Live Streaming: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच को भारत में कब और कहां देखें, यहां जानिए

PAK vs NZ 4th T20 Live Streaming: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। शुरुआती दो मुकाबला गंवाने के बाद पाकिस्तान ने तीसरे मैच में शानदार वापसी की थी। न्यूजीलैंड को सीरीज जीतने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा जबकि पाकिस्तान सीरीज हारने से एक हार दूर है।

PAK vs NZ 4th T20 Live Streaming: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। शुरुआती दो मैच में पिछड़ने के बाद तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए सीरीज को जीवित रखा था। तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से पटखनी दी। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा था जिसे उसने केवल 1 विकेट के नुकसान पर 24 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था।

PAKISTAN VS New Zealand Live Streaming

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

हसन नवाज के रुप में पाकिस्तान को एक नई उम्मीद नजर आ रही थी, जिसने तीसरे ही मुकाबले में 1015 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस मुकाबले में भी हसन नवाज पर नजर होगी। न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही है। मैट हेनरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं और अचानक पाकिस्तान की बल्लेबाजी चल पड़ी है। ऐसे में इस मुकाबले में पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed