MLC Final Live Streaming: कब और कहा देंखे मेजर लीग क्रिकेट फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग, मुंबई और वाशिंगटन फ्रीडम का मुकाबला

MLC Final Live Streaming: मेजर लीग फाइनल का मुकाबला सोमवार सुबह को खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला जाएगा। वाशिंगटम फ्रीडम के पास लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका है।

MLC Final Live Streaming: मेजर लीग क्रिकेट का फाइनल मुकाबला निकोलस पूरन की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (MI) न्यूयॉर्क और ग्लेन मैक्सवेल की वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने 2023 में टूर्नामेंट का पहला सीज़न जीता था, जबकि वाशिंगटन ने 2024 में दूसरा सीज़न जीता था। फ्रीडम के पास फाइनल में मुंबई इंडियंस को हराकर लगातार दो खिताब जीतने का मौका है।

Washington Freedom vs MI New York, Final, mlc 2025

एमएलसी 2025 लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X MLC)

एमआई ने एलिमिनेटर में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को हराया और फिर दूसरे क्वालीफायर में फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टेक्सास सुपर किंग्स पर जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरी ओर, फ्रीडम ने टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने लीग चरण के 10 मैचों में से 8 जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

End of Feed