स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2026 में अपना खिताब वापस हासिल करने की कोशिश करने आज से मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला छोटी टीम थाईलैंड के साथ है। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडिया और थाइलैंड मैच लाइव स्ट्रीमिंग।
हरमनप्रीत कौर एक बार फिर भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करेंगी और स्मृति मंधाना उनकी उप-कप्तान होंगी। स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिससे वह एशिया कप से बाहर हो गई हैं। 10वें संस्करण में भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, हांगकांग, चीन और थाईलैंड के साथ रखा गया है।
India Women vs Thailand Women Live Streaming की जानकारी
भारत और थाईलैंड के बीच विमेंस एशिया कप का मैच कब और कहां होगा? (IND W vs THA W Venue)
भारत और थाईलैंड के बीच विमेंस एशिया कप का मैच 30 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
भारत और थाईलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच किस समय शुरू होगा? (IND W vs THA W Match Time)
भारत और थाईलैंड के बीच विमेंस एशिया कप का दिन का खेल भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।
भारत और थाईलैंड के बीच विमेंस एशिया कप का प्रसारण कौन सा टीवी चैनल करेगा? ( IND W vs THA W Live Telecast in India)
भारत और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 टीवी चैनल पर किया जाएगा।
भारत में फैंस इंडिया बनाम थाईलैंड का मैच ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं? (IND W vs THA W Live Streaming)
इंडिया बनाम थाईलैंड महिला एशिया कप 2026 का क्रिकेट मैच सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं।
