स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ZIM vs IND 1st T20 Live Streaming: श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे, जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में गुरुवार को उतरेगी। कप्तान के रूप में पहले सात टी20 मैचों में से आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ छह गंवा चुके अय्यर के पास टीम को जीत की राह पर लौटाने का यह सुनहरा मौका है। वहीं, वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की निगाहें होगी।
भारत और जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग।
जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत अपेक्षित है, लेकिन अगर हार गए तो उस ड्रेसिंग रूम की हालत का अनुमान ही लगाया जा सकता है, जिसमें 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी भी हैं। भारत ने इस दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण को कोच के रूप में भेजा है जिनकी शख्सियत आक्रामक कोच गौतम गंभीर से एकदम उलट है। ऐसा नहीं है कि गंभीर जीतना नहीं चाहेंगे, लेकिन प्लेइंग इलेवन के साथ प्रयोग करने की उनकी आदत गंभीर की तुलना में कम है।
IND vs ZIM 1st T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी-
कब खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच? (When IND vs ZIM T20 Match Play)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मैच आज (19 जुलाई) खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मैच? (Where To Play IND vs ZIM T20 Match)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मैच हरारे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मैच? (IND vs ZIM T20 Match Timing)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार, शाम 04:00 बजे होगा और मैच की पहली गेंद शाम के 04:30 बजे फेंकी जाएगी।
कहां देख सकते हैं भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग? (IND vs ZIM T20 Live Telecast)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी सीरीज के मैच देखे जा सकते हैं। वहीं, भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड ऐप पर देखी जा सकती है।
