Bharat Ka Agla Match Kab Hai: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में दमदार प्रदर्शन किया है और दुनिया को ये बता दिया है कि वे क्यों फिलहाल वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं। भारतीय टीम ने संयुक्त अरब अमीरात की जमीन पर भारत ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में पहले मैच में मेजबान यूएई क्रिकेट टीम को 9 विकेट से करारी मात दी। उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने ग्रुप-ए में अपना अगला मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ दुबई में खेला और यहां भी 7 विकेट से पाकिस्तान को शिकस्त दी। इसके बाद उन्होंने ओमान क्रिकेट टीम के भी रोमांचक मैच में 21 रनों से हराया। इसके साथ भारत ने सुपर 4 स्टेज में अजेय रहकर प्रवेश किया।
India Ka Next Match kab Hai (photo- AP)
सुपर 4 राउंड में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। टीम ने पहले ही मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धो डाला है। मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम केवल 171 रन ही बना पाई और इसके जवाब में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अभिषेक की फायरपॉवर के चलते आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत को अब सुपर 4 राउंड में दो और मैच खेलने हैं आइए जानते हैं इसकी जानकारी।
भारत के एशिया कप 2025 के अगले दो मैच
1. भारत बनाम बांग्लादेश- 24 सितंबर 2025 - दुबई
2. भारत बनाम श्रीलंका- 26 सितंबर 2025- दुबई
फाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम?
भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप के सुपर 4 राउंड में दो और मैच खेलने हैं इसके बाद फाइनल में कौन सी टीमें खेलेगी इसे लेकर फैसला हो जाएगा। भारतीय टीम को अगर फाइनल में पहुंचना है तो आसान रास्ता है ये कि वे दोनों टीमों को हरा दे तो उनकी जगह कंफर्म हो जाएगी। वहीं अगर टीम एक मैच हार जाती है तो फिर नेट रनरेट अच्छी होगी तो वे क्वालिफाई कर जाएंगे।
