IND vs SA ODI: टेस्ट में मिली शर्मनाक हार, जानें अब द.अफ्रीका के खिलाफ कब से शुरू होगी वनडे सीरीज

Bharat Ka Agla Match Kab Hai: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज अब समाप्त हो गई है और इसके बाद अब हर किसी को तीन मैचों की धमाकेदार वनडे सीरीज का इंतजार है। आइए जानते हैं कि मैच कब शुरू होने वाला है और भारत में इसे कैसे लाइव देखा जा सकता है।

Bharat Dakshin Africa ODI Series Schedule: भारत और द.अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का अंत हो चुका है और अब ये दोनों टीमें सफेद गेंद का रुख करने वाली है। भारत और द.अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है। इसमें दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में हारकर आ रही है। टीम को द.अफ्रीका ने 2-0 से मात दे दी है और अपनी सबसे बड़ी हार थमा दी है ऐसे में वे वापसी करना चाहेंगे और वनडे में हार का बदला लेने की कोशिश करेंगे।

IND vs SA ODI

भारत और द.अफीका के बीच वनडे मैच कब है (फोटो- KL Rahul instagram)

गिल और अय्यर की अनुपस्थिति में, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फिर टीम का नेतृत्व करेंगे। राहुल ने आखिरी बार 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही वनडे सीरीज में कप्तानी की थी, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था। राहुल का शांत स्वभाव और अनुभव इस बदली हुई टीम का मार्गदर्शन करने के लिए एक स्वाभाविक विकल्प है। वहीं, ऋषभ पंत की वनडे सेटअप में वापसी हुई है और उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है, जिससे मध्य क्रम को स्थिरता और आक्रामक शैली मिलेगी। साथ ही, रुतुराज गायकवाड़ को भी टीम में जगह मिली है, जो शीर्ष क्रम में नई ऊर्जा और गहराई प्रदान करेंगे।

End of Feed