Asia Cup 2025 Final, India vs Pakistan: कब होगा भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी अहम बातें

एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। 41 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार दोनों टीमों का खिताब के लिए आमना सामना होगा। जानिए कब और कहां होगी दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत और प्रशंसक कैसे उठा सकते हैं इस मुकाबले का लुत्फ?

Asia Cup 2025 Final, IND vs PAK: एशिया कप 2025 अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चला है। भारतीय टीम ने बुधवार को बांग्लादेश को सुपर फोर राउंड के चौथे मुकाबले में 41 रन के अंतर से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। ऐसे में गुरुवार को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला वर्चुअल सेमीफाइनल में तब्दील हो गया था। सुपर फोर राउंड के इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम की फाइनल में जगह पक्की होनी थी। ऐसे में करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद कसी हुई गेंदबाजी के दम पर 136 रन के लक्ष्य का बचाव करके फाइनल में प्रवेश कर लिया।

India vs Pakistan Asia Cup Final Date Venue Teams

भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2025 फाइनल

भारत पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत (India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final )

एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत तय हुई है। इससे पहले खेले जा चुके टूर्नामेंट के 16 सीजन में प्रशंसकों को ये मौका नहीं मिला था। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा टूर्नामेंट चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच तीसरी बार भिड़ंत होगी। इससे पहले दो मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली थी। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में खिताब जीतकर हार का हिसाब चुकता करने का शानदार मौका है हालांकि टीम इंडिया की नजर पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी करके खिताब अपने नाम करने पर है।

End of Feed