श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी टीम इंडिया? साईराज बहुतुले ने अभ्यास मैच के बाद दिया ये जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले श्रीलंका एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच ने पहले टेस्ट के कॉम्बिनेशन के संकेत दिए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा?

कोलंबो: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले श्रीलंका एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय मैच के आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज के लगातार तीन छक्कों की मदद से जीत दर्ज करने में सफल रही। भारतीय बल्लेबाजों ने अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए। ऐसे में बहुतुले ने अभ्यास मैच के बाद टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन को लेकर संकेत दिए हैं।

Shubman Gill

शुभमन गिल (फोटो क्रेडिट AI Generated)

कुलदीप ने इसलिए नहीं की और गेंदबाजी

कुलदीप ने तीन दिवसीय मैच में 18 ओवर गेंदबाजी की थी। मैच से पहले भी उन्होंने दो तीन ओवर गेंदबाजी की थी। बहुतुले ने कहा कि उन्हें आराम देने का फैसला सिर्फ सावधानी के तौर पर लिया गया था। बहुतुले ने कहा,'कुलदीप ने मैच में 18 ओवर और मैच से पहले करीब दो तीन ओवर गेंदबाजी की। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। इसके बाद वह थोड़ा ब्रेक लेकर यह समझना चाहते थे कि उनका शरीर कैसा महसूस कर रहा है।' अन्य स्पिनरों रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और सारांश जैन को ज्यादा गेंदबाजी का मौका दिया गया। भारत ने इस अभ्यास मैच के जरिए श्रीलंका के खिलाफ गॉल में होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी तैयारियों को परखा। बहुतुले ने कहा,'मानव और जडेजा ने करीब 14-15 ओवर गेंदबाजी की। उन्हें पिच को समझने का अच्छा मौका मिला। यह उनके लिए काफी अच्छी तैयारी रही।'

End of Feed