वर्ल्ड रिकॉर्ड T20 अर्धशतक लगाने के बाद क्या बोले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, किसे कहा धन्यवाद

Vaibhav Suryavanshi Statement After World Record 50: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में आखिरकार 15 वर्षीय भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चल पड़ा और उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगा दिया। इस अर्धशतक के साथ उन्होंने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। यहां जानते हैं कि शानदार पारी के बाद क्या बोला ये युवा ओपनर।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम ज़िम्बाब्वे पहला टी20
  • वैभव सूर्यवंशी ने लगाया पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक
  • वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर क्या बोले 15 वर्षीय वैभव

Vaibhav Suryavanshi World Record: टीम इंडिया के युवा बैटिंग स्टार 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वो पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही आत्मविश्वास बनाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि सफ़र की शुरुआत में ऐसी पारी खेलने से आगे के मैचों के लिए बहुत मदद मिलेगी।

What Vaibhav Suryavanshi Said After Registering World Record Fifty In IND vs ZIM T20I

वैभव सूर्यवंशी ने विश्व रिकॉर्ड पारी के बाद क्या कहा (Instagram/Vaibhavsooryavanshi09)

इस युवा बल्लेबाज़ ने बताया कि अपनी पहली T20 फिफ्टी बनाते समय वे शांत रहे, अपनी काबिलियत पर भरोसा किया और अपनी ताक़त के हिसाब से खेले। वैभव सूर्यवंशी ने गुरुवार को हरारे में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पहले T20I मैच में सिर्फ़ 18 गेंदों में फिफ्टी लगाई। वो 19 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 4 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे।

End of Feed